सदर: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद पर भड़काऊ REEL को लेकर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है
Sadar, Allahabad | Nov 27, 2025
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (20) पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। भड़काऊ REEL को लेकर बुधवार देर रात धूमनगंज थाने में केस दर्ज किया गया। दरअसल, एक शादी समारोह में शामिल हुए अबान का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसमें एक धमकी भरा डायलॉग भी जोड़ा गया। यह वीडियो गुरुवार से वायरल हो रही है