चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे, शताब्दी समारोह में शामिल हुए बागेश्वर धाम सरकार
छतरपुर। जिले के चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर पूरे गांव को दीपावली की तरह रोशन किया।शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू पार्क स्थित गायत्री मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, ग्राम में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का भी पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इसके बाद पूरे गांव की ओर से हनुमान जी को ध्वज अर्पित किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान नेहरू पार्क गायत्री मंदिर प्रांगण में पूज्य बागेश्वर सरकार का ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्राम के वरिष्ठजनों ने पथरियाखाड़े हनुमान जी का चित्र व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। बागेश्वर सरकार ने समस्त ग्रामवासियों को चंद्रनगर की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं और ग्राम की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की शताब्दी वर्ष समारोह में ग्राम के सरपंच राकेश ‘बबलू’ कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।