केन नदी में लापता बैंककर्मी राजू पाल! पुल पर मिली बाइक, 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी सुराग नहीं
छतरपुर के बमीठा से बड़ी खबर सामने आई है। मध्यांचल ग्रामीण बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत राजेश उर्फ राजू पाल पिछले दो दिनों से लापता हैं। उनकी मोटरसाइकिल केन नदी के पुल पर मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब 12 घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच राजू पाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुछ युवकों पर धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कब का है और इसका लापता होने की घटना से कोई संबंध है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
राजू पाल के साथ आखिर क्या हुआ? जांच में क्या सामने आता है, यह देखना अहम होगा।
#छतरपुर #बमीठा #केननदी #राजूपाल #लापता #RescueOperation #BreakingNews