नग्गे पैर चुरारन के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार यहीं से शुरू हुई थी भागवत कथा यात्रा
छतरपुर जिला के ग्राम चुरारन स्थित प्राचीन पूज्य हनुमान मंदिर में बागेश्वर महाराज पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए,बताया जाता है कि इसी प्राचीन हनुमान मंदिर से डेढ़ दशक पूर्व बागेश्वर महाराज की प्रथम भागवत कथा की यात्रा का शुभारंभ हुआ था। यही वजह है कि इस मंदिर का उनके जीवन में विशेष आध्यात्मिक महत्व है बागेश्वर महाराज प्रत्येक वर्ष इस मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन करते हैं और ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत के सरपंच बबलू (राजेश )कुशवाहा ,श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भी मौजूदगी रही।