सिहोरा: घाट सिमरिया और गौरहा के गेहूं खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का छापा, 300 ग्राम अधिक तौल पर कार्रवाई के निर्देश
सिहोरा ब्लॉक के घाट सिमरिया और गौरहा स्थित गेहूं खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं की गुणवत्ता जांचने के लिए माइशचर माप प्रक्रिया देखी और तौल कांटों का भौतिक सत्यापन कराया।