महाराजगंज: पस्तौर में अज्ञात कारणों से ननिहाल आए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
9 जुलाई बृहस्पतिवार की दोपहर 3:00 बजे उन्नाव जनपद के निवासी एक युवक जो अपने ननिहाल आया हुआ था। अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को घटना की जानकारी हुई और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु स्थिति नाजुक होने के चलते युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पुलिस को दी गई।