जहानाबाद: बेटी की लव मैरिज में सहयोग का आरोप, गोतिया के लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के गौरा पुर गांव में एक परिवार के चार लोगों को उसके गोतिया के लोगों ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया घटना के बाद सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार शाम करीब 6 बजे इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि घटना में परिवार के पिंटू कुमार, एक महिला सहित परिवार के चार लोग घायल है।