Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

धौलपुर अगर आप हाइवे पर चल रहे है तो सावधान चलिए, ट्रेलरों में भरी हुई गिट्टी बन सकती है जानलेवा, ट्रेलरों में भरी गिट्टी दे रही हादसों को न्योता, जिम्मेदार लोगों का नहीं कोई ध्यान,आखिर ऐसे वाहनों पर क्यों नहीं रोक, ट्रेलरों में भरी गिट्टी ऊपर से खुली होने के कारण गिरती है सड़क पर, पीछे चल रहे वाहनों के हो जाते है शिशे क्षतिग्रस्त, बाईक वालों को अभी आती है काफी परेशानियां,गिट्टी लगने से हो जाते है घायल, #dholpur #highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #highlights #dholpurpolice

Dhaulpur, Dholpur | Jun 17, 2026

MORE NEWS

धौलपुर के बसपा जिलाध्यक्ष प्रवीण भास्कर का किया स्वागत। Dholpur News
#dholpurnews #rajasthannews #breakingnews #bsp #धौलपुर

धौलपुर के बसपा जिलाध्यक्ष प्रवीण भास्कर का किया स्वागत। Dholpur News #dholpurnews #rajasthannews #breakingnews #bsp #धौलपुर

Dhaulpur, Dholpur | Jun 17, 2026

गिट्टी से भरे ट्रैलर की मनियां में हो गई भिड़ंत लग गया लम्बा जाम
#dholpur #highlightseveryone #DholpurNews #dholpurpolice #dholpur_rajasthan

गिट्टी से भरे ट्रैलर की मनियां में हो गई भिड़ंत लग गया लम्बा जाम #dholpur #highlightseveryone #DholpurNews #dholpurpolice #dholpur_rajasthan

Dhaulpur, Dholpur | Jun 17, 2026

जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं एसआईटी की बैठक आयोजित
धौलपुर, 16 जून। जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज निर्गमन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित विशेष जांच दल की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसील बाड़ी, सरमथुरा एवं धौलपुर क्षेत्र में चिन्हित चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र से अवैध बजरी निर्गमन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग एवं पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि चंबल नदी के घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए हाई रिजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए जाएं, जिससे रात्रिकालीन एवं दूरस्थ गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी व्यवस्था विकसित करने तथा अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण हेतु रणनीतिक स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं निगरानी तंत्र के उपयोग से अवैध खनन एवं निर्गमन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों को पैट्रोल, डीजल नहीं दिया जाए। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध खनन न केवल राजस्व हानि का कारण बनता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए भी गंभीर चुनौती है। इसलिए सभी विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले में संचालित गैगंसा यूनिटों का स्टॉक सत्यापन करवाकर अवैध खनिज भंडारण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज विभाग को चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र को छोड़कर पार्वती नदी क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप खनन पट्टों का सृजन कर उनकी नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध पुलिस सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करने हेतु उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा एवं बसेड़ी को निर्देशित किया। बैठक में उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, खनिज विभाग के अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं एसआईटी की बैठक आयोजित धौलपुर, 16 जून। जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज निर्गमन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित विशेष जांच दल की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसील बाड़ी, सरमथुरा एवं धौलपुर क्षेत्र में चिन्हित चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र से अवैध बजरी निर्गमन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग एवं पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि चंबल नदी के घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए हाई रिजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए जाएं, जिससे रात्रिकालीन एवं दूरस्थ गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी व्यवस्था विकसित करने तथा अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण हेतु रणनीतिक स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं निगरानी तंत्र के उपयोग से अवैध खनन एवं निर्गमन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों को पैट्रोल, डीजल नहीं दिया जाए। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध खनन न केवल राजस्व हानि का कारण बनता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए भी गंभीर चुनौती है। इसलिए सभी विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले में संचालित गैगंसा यूनिटों का स्टॉक सत्यापन करवाकर अवैध खनिज भंडारण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज विभाग को चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र को छोड़कर पार्वती नदी क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप खनन पट्टों का सृजन कर उनकी नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध पुलिस सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करने हेतु उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा एवं बसेड़ी को निर्देशित किया। बैठक में उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, खनिज विभाग के अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 16, 2026

जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने पुरैनी में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
धौलपुर, 16 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा एवं निर्देशों की अनुपालना में जिले में आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर-द्वार तक पहुँचाने के लिए 12 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी द्वारा पुरैनी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए।
उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने मृदा नमूना संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, बीपीएल परिवारों का सर्वे, मंगला पशु बीमा में रजिस्टर्ड पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, लंबित नल कनेक्शनों का समाधान, पशुओं के टीकाकरण व उपचार, आयुष्मान कार्ड वितरण, और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव जैसे कार्यों पर विस्तृत निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने पुरैनी में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण धौलपुर, 16 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा एवं निर्देशों की अनुपालना में जिले में आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर-द्वार तक पहुँचाने के लिए 12 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी द्वारा पुरैनी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने मृदा नमूना संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, बीपीएल परिवारों का सर्वे, मंगला पशु बीमा में रजिस्टर्ड पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, लंबित नल कनेक्शनों का समाधान, पशुओं के टीकाकरण व उपचार, आयुष्मान कार्ड वितरण, और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव जैसे कार्यों पर विस्तृत निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 16, 2026