खानपुर: भीमसागर बाईपास पर हादसों में वृद्धि, पीडब्ल्यूडी पर अनदेखी का आरोप
झालावाड़ के खानपुर में भीमसागर बाईपास स्थित उजाड़ नदी पुल का मार्ग लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। पुल पर बिछी पीली मिट्टी के कारण रोज बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। महिलाओं समेत कई लोग चोटिल हुए हैं। करीब 65 गांवों को जोड़ने वाला भीमसागर-सारोला मुख्य मार्ग बुरी तरह प्रभावित है।