पूरनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित किया गया था और वैकल्पिक व्यवस्था के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने को लेकर सीएमओ आलोक कुमार ने जानकारी दी थी। जिसके चलते सोमवार को तीन बजे डिप्टी सीएमओ डॉ फिरासत ने निरीक्षण किया और बताया कि जल्द ही गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ मिलेगा।