जगाधरी: सिविल अस्पताल यमुनानगर में नर्सिंग स्टाफ ने की 2 घंटे की हड़ताल, सीएमओ पर धक्का मारने का आरोप
अपनी मांगों को लेकर आज यमुनानगर के सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे की हड़ताल रखी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सिविल अस्पताल के सीएमओ पर धक्का मारने का आरोप लगा है। सीएमओ मनजीत सिंह ने कहा है कि हेड ऑफिस से आदेश है कोईभी अस्पताल के प्रांगण में कोई भी धरना नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन के लिए जिला सचिवालय में जगह निर्धारित की गई है।