जगाधरी: कनालसी गांव में दो पक्षों के बीच ट्यूबवेल को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
किरण पाल ने सिविल अस्पताल पहुंचकर बताया कि वह अपने खेतों में पानी दे रहा था। ऐसे में दूसरे पक्ष के 10- 12 लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया। जब उसने रोका तो उन्होंने मंत्री का रोब दिखाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उनके साथ दिया। जिसमें उन्होंने प्रशासन से इसमें कार्रवाई की मांग की है।