सिरसागंज: गांव जहांगीरपुर में पूर्व प्रधान पर फायरिंग, गोली लगने से घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पर घर के बाहर कथित रूप से गोली चला दी गई। गोली उनके कंधे में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।