टोंक: टोंक में 9.49 किलो गांजा किया गया जब्त, बाइक सवार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Apr 17, 2026 टोंक में डीएसटी टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दूनी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार से 9.490 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।