बिजनौर: बिजनौर में तेज धमाका निकलने वाली बुलेट के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन कई दर्जन साइलेंसर को रोड रोलर से कुचला
Bijnor, Bijnor | May 18, 2024 बिजनौर में बेख़ौफ़ सड़क पर दौड़ रही तेज धमाका निकलने वाली बुलेट के खिलाफ बिजनौर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जिले में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बलराम यादव ने कई दर्जन बुलेट पकड़ कर उनके तेज धमाका करने वाले साइलेंसर निकालकर रोड रोलर से आज कुचला गया हैं। जिसको लेकर बुलेट चालकों में हड़कंप मचा हुआ है