बिजनौर: जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले दो अभियुक्तों को मंडावर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | May 17, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा मंडावर में पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला मालियान निवासी मोहन ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों की पहचान की तथा दोनों अभियुक्त अयान फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।