काराकाट: काराकाट में 32 टीबी मरीजों को मिला सहारा, अस्पताल कर्मियों ने गोद लेकर बांटी फूड बास्केट
Karakat, Rohtas | Jul 28, 2026 काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को 11 बजे टीबी उन्मूलन अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के 32 सक्रिय टीबी मरीजों को अस्पताल के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने गोद लिया तथा उनके बेहतर पोषण के लिए फूड बास्केट वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने किया।