Bihar News : गंडक के बढ़ते जलस्तर से योगापट्टी के आठ पंचायतों में बाढ़, हजारों परिवार प्रभावित। गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से योगापट्टी प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। प्रखंड के आठ पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। तीन दर्जन से अधिक गांवों में पानी पहुंचने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों के लिए नाव ही आवागमन का सहारा बनी हुई है।सिसवा मंगलपुर, चौमुखा, जरलपुर, खुटवनिया और ढढवा पंचायत में बाढ़ का अधिक असर है। भवानीपुर, नवलपुर, बलुआ भवानीपुर और डूमरी के कई हिस्से भी प्रभावित हैं। सिसवा कुट्टी, मंधातापुर, मंगलपुर और बीनटोली में चार से पांच फीट तक पानी घरों में प्रवेश कर गया है। डूमरी के गोला घाट के समीप चंपारण तटबंध पर भी पानी का दबाव बढ़ा है।प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में कर्मचारियों की तैनाती कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।बाढ़ की स्थिति और अपने क्षेत्र की खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और यह खबर जरूरतमंद लोगों तक जरूर शेयर करें।#GandakFlood #Yogapatti #BiharFlood #FloodNews #NDRF #FloodRelief #RescueOperation #WestChamparan #BiharNews #YogapattiNews