Bihar news : बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले—“जब तक सम्राट चौधरी नहीं आएंगे, नहीं उठूंगा”
पश्चिम चंपारण में बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर लौरिया विधायक विनय बिहारी मंगलवार को बेतिया समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठ गए। विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए पॉलीथिन, राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने की मांग की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने तक वह धरने से नहीं उठेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि बाढ़ पीड़ितों के लिए धरना है। पश्चिम चंपारण में बाढ़ और राहत व्यवस्था को लेकर विधायक के धरने पर आपकी क्या राय है? क्या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पर्याप्त है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। खबर पसंद आए तो इसे शेयर करें और ऐसी स्थानीय खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।#WestChamparan #Bettiah #Lauriya #VinayBihari #BiharFlood #FloodRelief #BiharNews #BettiahNews #WestChamparanNews #FloodUpdate #ReliefWork #BiharPolitics #LocalNews #BreakingNews #FloodAffectedAreas