सिहोरा: खितौला के वार्ड नंबर 18 स्थित श्मशान घाट में पत्थर पटककर बुजुर्ग महिला की हत्या, बुजुर्ग गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
खितौला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। हिरन नदी घाट स्थित मुक्ति धाम परिसर में बनी झोपड़ी में रहने वाली एक वृद्ध महिला की अज्ञात हमलावर ने पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं झोपड़ी में मौजूद एक बुजुर्ग पर भी जानलेवा हमला किया गया जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।