चूरू: वीर तेजाजी भवन में करमाबाई जाट महिला संस्थान ने फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि दी
Churu, Churu | Dec 1, 2025 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लोकप्रिय जननेता धर्मेन्द्र के निधन पर चूरू की करमाबाई जाट संस्थान की ओर से सोमवार को वीर तेजाजी भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्थान के पदाधिकारियों, महिला प्रतिनिधियों और समाजजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।