मानपुर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मानपुर के तीर्थ यात्री अयोध्या-वाराणसी स्पेशल ट्रेन से यात्रा के लिए उमरिया पहुँचे
Manpur, Umaria | Jul 31, 2026 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या वाराणासी के लिए स्पेशन ट्रेन 31 जुलाई को रात्रि 8.25 बजे रवाना होगी।इस तीर्थ यात्रा मे शामिल होने के लिए उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद के चयनित तीर्थ यात्री रेलवे स्टेशन उमरिया पहुंचे है जहां वे इस तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे।तीर्थ यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान तक के अधिकारी कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है।