थरथरी: भाकपा माले ने सुशीला नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्राओं को कैंपस से बाहर के गुंडे बुलाकर पिटाई की घटना की निंदा की
भाकपा माले ने सैदबरही स्थित माता सुशीला नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधन द्वारा कॉलेज कैंपस में बाहर के गुंडों को बुलाकर छात्राओ को पिटाई करवाने की घटना का निंदा किया है। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड मुन्नीलाल ने बताया कि हमारे नेतृत्व में पार्टी की चार सदस्यीय टीम कॉलेज में हुई वारदात को जानने को गई तो टीम ने पाया की कॉलेज में ताला लगा हुआ है।