चित्तौड़गढ़: सर्किट हाउस चित्तौड़गढ़ में हरियाणा सरकार के मंत्री का चित्तौड़गढ़ वाल्मीकि समाज ने किया जोरदार स्वागत
हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री एवं भवानी खेड़ा विधायक विशम्भरसिंह लोठ चित्तौड़गढ़ आगमन पर शनिवार को सर्किट हाउस में वाल्मीकि समाज द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहना कर, उपरना ओढाकर व पुष्पहार से स्वागत किया गया। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष राजेश लोठ ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व पार्षद दिलीप बेनीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।