मोठ: गुरसराय क्षेत्र में नशे के कहर से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
Moth, Jhansi | Apr 2, 2026 गुरसराय थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। रामनरेश नायक, रीना और कुमारी रौनक बाइक से अपने गांव आमली जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे युवक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया