गोला: खड़ेसरी में सात गरीब बेटियों के हाथ पीले, सामूहिक विवाह समारोह में सेवा और मानवता की मिसाल देखने को मिली
Gola, Gorakhpur | Aug 13, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़ेसरी मे गुरुवार को सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का भाव देखने को मिला। यहां मानव शिक्षा सेवा संस्थान की ओर से सात जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सातों जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।