गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा कर कब्जाने के मामले में पूर्व अमीन सहित 7 पर रिपोर्ट दर्ज की
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के मोहल्ला टंकी निवासी सुधा पत्नी प्रकाश ने सीओ और एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि राजघाट रोड पर स्थित उनकी करोड़ो रुपये की पुश्तैनी जमीन पर आरोपियों ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर कब्जा कर लिया है और वहां पर धर्म कांटा स्थापित कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज की धमकी दी।