रेवदर: रेवदर में रॉयल्टी कर्मचारियों पर हमले के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुजरात से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Reodar, Sirohi | Apr 30, 2026 रेवदर थाना क्षेत्र में रॉयल्टी कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।थानाधिकारी सीताराम पंवार ने बताया कि करोटी रॉयल्टी कांटे पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और हमले की घटना सामने आई थी।