पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना पुलिस ने महिला के साथ जबरन शादी के मामले में मानपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेजा गया
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 523/2024 जबरन विवाह करने के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी हरि नंदन सहनी के पुत्र सोनेलाल सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।