अलवर: अलवर में क्रिप्टो करेंसी में दुगना पैसा बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगे, दसवीं फेल ठग ने किया कारनामा
Alwar, Alwar | May 27, 2025 अलवर शहर में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट से रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाकर एक 10वीं फैल ठग ने सैकड़ो लोगों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर करोड़ों रुपए ठग लिए।वह राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल में रहकर रैकेट चला रहा था।पीड़ित ट्रांसपोर्ट नगर निवासी प्रदीप सोलंकी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि राजेश सैनी और हिना सैनी अक्सर बार में आते थे।