गभाना: नत्था नगला में मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति के साथ दबंगों ने बेवजह गाली-गलौज कर की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के नत्था नगला से सामने आई है। जहां के निवासी एक मजदूर व्यक्ति ने क्षेत्रीय पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।मजदूर व्यक्ति का आरोप है कि वह शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन लोगों के द्वारा बेवजह उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की गई।