प्रयागराज: झूंसी क्षेत्र में ढाबा पर पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महाकुंभ मेला क्षेत्र के झूंसी में ढाबा पर नाश्ता भोजन के पैसे के लेनदेन को लेकर ढाबा स्टाफ द्वारा मिर्जापुर से श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई।मामले में मिर्जापुर के रहने वाले श्रद्धालु द्वारा पुलिस को मामले की तहरीर दी गई।पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।जबकि आज शनिवार को करीब 4:00 बजे के आसपास इसकी जानकारी भी सामने आई है।