प्रयागराज: महाकुंभ नगर के सेक्टर 9 में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
महाकुंभ नगर में आज शनिवार को करीब 2:00 बजे सेक्टर 9 स्थित शिविर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।शिविर के अंदर रखा विभिन्न सामान जलकर राख हो गया है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह राणाके मुताबिक कैंटीन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।