प्रयागराज: अभिनेता राजपाल यादव ने परिवार के साथ महाकुंभ नगर में गंगा में विसर्जित की पिता की अस्थियां
प्रयागराज के महाकुंभ नगर में पहुंचे मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने परिवार के साथ अपने पिता के अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया है,दरअसल अभिनेता राजपाल यादव के करीब 80 वर्षीय पिता का दिल्ली में निधन हुआ था,जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे,महाकुंभ नगर में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे।