प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत
महाकुंभ मेले में लगातार अतिथियों का आगमन जारी है।आज शनिवार को करीब 3:00 बजे के आसपास केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचे।जहां पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया है,महाकुंभ नगर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।