अशोकनगर बहादुरपुर तहसील के ग्राम मड़ी बुजुर्ग निवासी किसान जयेन्द्र सिंह यादव ने खाद की कीमतों में अंतर को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। किसान का आरोप है कि अशोकनगर में खाद निर्धारित कीमत से करीब 500 रुपये अधिक में बेचा जा रहा है, जबकि वही खाद गुना जिले में लगभग 500 रुपये कम कीमत पर उपलब्ध है