कासगंज: कासगंज में यातायात पुलिस ने दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया, 193 वाहनों के चालान कर ₹5,24,500 का बसूला जुर्माना
क्षेत्राधिकारी यातायात संदीप वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को सौरव ढाबा, मालगोदाम चौराहा और बिलराम गेट चौराहे पर व्यापक वाहन चेकिंग की गई। प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना एचएसआरपी और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाई की।