शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र राजकपूर निवासी ग्राम केसरी थाना नसीरपुर को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया गिरफ्तारी के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।