अररिया: जमुआ गांव में आइसक्रीम उधार नहीं देने पर दुकानदार को लोगों ने मारपीटकर किया घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 10, 2024 अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में आइसक्रीम उधार में नहीं देने पर दुकानदार को लोगों ने मारपीट कर जख़्मी कर दिया है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल का इलाज जारी है.