अररिया: पेटेंगना मे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 10, 2024 अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पटेगना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार से तीन लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है.