अररिया: ककोड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 10, 2024 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई है. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शुक्रवार को श्रद्धांजलि अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का इलाज जारी है.