सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लू के खतरे से लोग सहमे
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे स्थिति का जायजा लेने पर पाया गया कि पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर तेज होने लगता है।