ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज पश्चिमी सिंहभूम जिले में दवा दुकानदार हड़ताल पर हैं। पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की अपील पर जिले के दवा दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर रखा है। एसोसिएशन के लोग सदर बाजार में पिल्लई हॉल के सामने एकत्रित हुए और विरोध दर्ज किया।