किच्छा: पंचायत चुनाव में खुलेआम उड़ाई जा रही आदर्श आचार संहिता की धज्जियां, अधिकारी नहीं ले रहे हैं सुध
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग आंख मूंद कर बैठा है. उम्मीदवार के समर्थन ड्रोन और हूटर का जामकर प्रयोग किया जा रहा है लेकिन कोई भी इन्हें देखने वाला नहीं है.यही नहीं पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी बिना अनुमति के प्रचार के दौरान जुलूस और शक्ति प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं