हसनपुर: हसनपुर नगर में भाकियू असली की पंचायत में स्मार्ट मीटरों का मुद्दा गुंजा
सोमवार को नगर की मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में स्मार्ट मीटर,गौशाला व गंगा एक्सप्रेसवे का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में बोलते हुए चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर नहीं लगने चाहिए,क्योंकि यह किसानों के हित वाले मीटर नहीं है।