ऊन: सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने चौसाना निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Un, Shamli | Jul 27, 2026 सोमवार को शामली जिले के झिंझाना थाने की चौसाना चौकी पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में गांव चौसाना निवासी प्रदीप पुत्र प्रकाशचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ग्रामीण के कब्जे से ₹2600 की नकदी औैर सट्टा पर्चा व पेन बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।