अलवर: अलवर में ड्रेन क्लीनर पाउडर से 3 साल के बच्चे के होंठ और जीभ झुलसे, बर्न वार्ड में भर्ती
Alwar, Alwar | Jun 14, 2026 अलवर। शहर के MIA इलाके में ड्रेनेज पाइप क्लीनिंग पाउडर 3 साल के मासूम के लिए खतरनाक बन गया। बख्तल चौकी के पास रहने वाले टिंकू प्रजापत के बेटे संचित ने खेलते समय घर में रखा पाउडर का पैकेट मुंह से फाड़ दिया। पाउडर के संपर्क में आते ही उसके होंठ और जीभ गंभीर रूप से झुलस गए।