शहीद सम्मान यात्रा के चार वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को यात्रा झुंझुनूं जिले के मोरवा गांव पहुंची। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन जिला सह-संयोजक संदीप पारीक द्वारा संचालित शहीद सम्मान यात्रा मोरवा के शहीद कैप्टन धनवंत शर्मा एवं शहीद रामू सिंह शेखावत की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।