भरथना: चन्द्रपुरा नहरपुल से नहर में कूदी महिला को पुलिस ने किया बचाया
लवेदी लवेदी के चंद्रपुरा नहर पुल पर चेकिंग के दौरान बुधवार देरशाम 5:30 बजे महिला ने आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला ने अपना नाम सुधा सिंह पत्नी स्व. राकेश सिंह, निवासी ग्राम व थाना लवेदी बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक काउंसलिंग की।