गिरिडीह: SSVM बरगंडा मे वंदना सभा भावुक और प्रेरणादायक बन गई,पूर्व छात्रा एवं वर्तमान मे SBI,गिरिडीह की अधिकारी पहुंची विद्यालय
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शनिवार को 10 बजे वंदना सभा उस समय भावुक और प्रेरणादायक बन गई, जब विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक, गिरिडीह की अधिकारी दीपाली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय पहुंचीं। वर्षों बाद अपने विद्यालय के प्रांगण में पहुंचकर उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कीं।